search

ट्रंप ने 2028 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने का रखा लक्ष्य, आदेश पर किए हस्ताक्षर

Chikheang 2025-12-20 04:07:18 views 750
  

अंतरिक्ष में अमेरिकी दबदबा बनाए रखने संबंधी कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अंतरिक्ष में देश का दबदबा बनाए रखने को लेकर एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसमें 2028 तक अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य रखने के साथ ही अंतरिक्ष को हथियारों से सुरक्षित रखने की बात भी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा 2030 तक चंद्रमा पर स्थायी आउटपोस्ट बनाने की योजना भी है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अंतरिक्ष नीति को लेकर यह पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।यह आदेश अरबपति निजी अंतरिक्षयात्री और पूर्व स्पेसएक्स कस्टमर जेरेड इसाकमैन के नासा के 15वें प्रशासक के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटे बाद जारी किया गया।
क्या है लक्ष्य?

\“\“अमेरिकी अंतरिक्ष श्रेष्ठता सुनिश्चित करना\“\“ शीर्षक वाले इस आदेश में पेंटागन और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से अंतरिक्ष सुरक्षा रणनीति बनाने का आह्वान किया गया है। प्राइवेट सेक्टर से भी सहयोग की अपील की गई है। ट्रंप के गोल्डन डोम कार्यक्रम के तहत मिसाइल-रक्षा प्रौद्योगिकियों की भी बात है।

इसमें 2028 तक चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्री भेजने का लक्ष्य रखा गया है। यह वर्ष ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का अंतिम साल होगा। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2019 में भी इसी तरह का आदेश जारी किया था, जिसमें 2024 तक चंद्रमा पर अमेरिका की वापसी का लक्ष्य रखा गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2028 तक यही लक्ष्य तय किया है, जो पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के तहत है।

हादी की मौत, हिंसा और यूनुस की चुप्पी... बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम ने क्यों बढ़ाई भारत की चिंता?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953