search

मानगो एनएच-33 पर आरओ प्लांट में खाना बनाते समय लगी आग, लाखों का सामान जला

cy520520 2025-12-20 00:37:11 views 1247
  

मानगो एनएच 33 स्थित धू धूकर जल रहा आरओ प्लांट।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित एक आरओ प्लांट में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।    इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते आग ने प्लांट के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची।    दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आग आसपास के इलाकों तक नहीं फैल सकी और कोई जनहानि नहीं हुई।    आरओ प्लांट की देखरेख करने वाले टिंकू ने बताया कि वह प्लांट परिसर में खाना बना रहा था। उसी दौरान पास में रखे कपड़े और बेडशीट में अचानक आग लग गई।    देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टिंकू के अनुसार, जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक प्लांट में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।    आग की चपेट में आने से कई पानी के जार, मोटर पंप, पाइप समेत अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।    हालांकि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक पूछताछ की। फिलहाल मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737