search

राजस्व सेवाओं में सुधार के लिए CO को 15 दिन का अल्टीमेटम, लखीसराय को मॉडल जिला बनाने की घोषणा

LHC0088 2025-12-19 21:07:02 views 1219
  

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा।



संवाद सहयोगी, लखीसराय। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) द्वारा भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान आम लोगों से की गई जनसुनवाई और इसके बाद विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल तथा सचिव जय सिंह द्वारा जिले के राजस्व विभाग के पदाधिकारियों के साथ की गई समीक्षा के बाद सभी अंचल अधिकारियों (सीओ) को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीओ को लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के साथ-साथ खराब रैंकिंग में सुधार लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। इस सख्ती के बाद जिले में राजस्व सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है। विभागीय स्तर पर यह भी स्पष्ट किया गया है कि नए साल के पहले माह में विभागीय मंत्री एक बार फिर सभी अंचल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

वहीं,, प्रधान सचिव सीके अनिल ने लखीसराय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले को मॉडल जिला बनाने की घोषणा की है। इससे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव और आम लोगों को समय पर सेवाओं का लाभ मिलने की संभावना प्रबल हुई है।

विधानसभा चुनाव के कारण राजस्व विभाग द्वारा जुलाई 2025 के बाद नवंबर 2025 में अंचल अधिकारियों के कार्यों की प्रगति के आधार पर रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें अक्टूबर 2025 माह को आधार माना गया है।
रैंकिंग में लखीसराय, पिपरिया व चानन सबसे पीछे

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अक्टूबर 2025 माह की जारी रैंकिंग में लखीसराय अंचल का राज्य स्तर पर 524वां, पिपरिया अंचल का 502वां तथा चानन अंचल का 452वां स्थान रहा है। वहीं, बड़हिया अंचल को 313वां, सूर्यगढ़ा अंचल को 351वां, रामगढ़ चौक अंचल को 229वां और हलसी अंचल को 114वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विधानसभा चुनाव से पहले की स्थिति

विधानसभा चुनाव से पहले जारी विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2025 में पिपरिया अंचल का राज्य में 526वां, लखीसराय अंचल का 497वां, सूर्यगढ़ा अंचल का 403वां, चानन अंचल का 443वां, बड़हिया अंचल का 254वां, हलसी अंचल का 185वां तथा रामगढ़ चौक अंचल का 173वां स्थान था।

पिछले चार माह के दौरान दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस समेत अन्य राजस्व सेवाओं के आवेदनों के लंबित रहने के कारण अधिकांश अंचलों की रैंकिंग में गिरावट आई है। वर्तमान में लखीसराय जिले की समग्र रैंकिंग राज्य में 34वें स्थान पर है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138