search

Moradabad Forecast: पहाड़ों से ज्यादा ठिठुरा मैदान: नैनीताल से भी ठंडा रहा मुरादाबाद, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

deltin33 2025-12-28 10:56:29 views 1126
  

घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन सवार



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। घने कोहरे, गलन, ठिठुरन ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश हो चुके हैं। हाथ पैर सुन्न होने से अलाव व रूम हीटर का सहारा है। उम्रदराज लोग देर से सोकर उठ रहे हैं। यही नहीं कड़ाके की ठंड ने रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी देरी हो रही है। प्रयागराज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची। वहीं अवध–आसाम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे लेट चल रही है।

अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। रात की अपेक्षा दिन ज्यादा ठंडा है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 22 डिग्री है और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को दिन में नैनीताल से भी अधिक मुरादाबाद ठंडा रहा। नैनीताल में अधिकतम तापमान ज्यादा होने से वहां मौसम साफ है।

विशेषज्ञों के अनुसार सर्द रातों में कोहरा, नमी मैदानी इलाकों में सर्दी अधिक होना बड़ी वजह है। नदियां, खेतों की नमी, कोहरा, स्माग, सूरज की किरणें जमीन तक नहीं पहुंचने से दिन में मैदानी इलाकों का तापमान अधिक नहीं बढ़ पता है। पहाड़ों में हवा साफ, धूप सीधी पड़ती है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है।

इसी कारण दिन में कोहरा, ठंडी हवा, धूप न निकलने की वजह से ज्यादा सर्दी लगती है। आने वाले दिनों में शहर का तापमान और नीचे आएगा। रविवार को आठ डिग्री तापमान रहने की संभावना है। धूप नहीं निकलेगी, जिससे गलन, ठिठुरन व कोहरा छाने से लोगों का जनजीवन पहले से भी अधिक प्रभावित होगा।

कोहरे का सबसे अधिक असर स्पेशल ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। कई स्पेशल ट्रेनें 10 से 15 घंटे तक देरी से संचालित हो रही हैं। जयनगर–अमृतसर स्पेशल ट्रेन लगभग 10 घंटे लेट चलने से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर रेल प्रशासन ट्रेनों की गति नियंत्रित कर संचालन कर रहा है।

इधर, सुबह और शाम के समय गलन और ठिठुरन से जनजीवन प्रभावित है। लोग आवश्यक कामों को छोड़कर घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

  

यह भी पढ़ें- नूडल्स आउट, पराठा इन: स्कूलों ने शुरू की टिफिन की \“सर्जिकल स्ट्राइक\“, सेहत की ओर लौटे कदम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521