search

एक हाथ में तमंचा व दूसरे में पिस्टल... पूर्व विधायक के बेटे का वीडियो वायरल, पुलिस ने क्या किया?

deltin33 2025-12-19 20:07:07 views 1177
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। रालोद नेता व पूर्व विधायक विनोद हरित के बेटे अभिज्ञान हरित का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें वह एक हाथ में तमंचा व दूसरे में पिस्टल लहराते दिखाई दे रहा है। वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नौचंदी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हथियारों की जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रालोद नेता और पूर्व विधायक विनोद हरित शास्त्रीनगर सेक्टर-3 में आवास है। उनके बेटे अभिज्ञान हरित का गुरुवार को एक वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रसारित हुआ। इसमेंं उसके एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ मेंपिस्टल थी। वह दोस्तों से वीडियो बनवा रहा है। वीडियो की जानकारी मिलते ही नौचंदी पुलिस सक्रिय हुई।

दारोगा नवनीत कुमार पासवान ने आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनोद हरित के बेटे अभिज्ञान हरित का इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल है। इसी प्रोफाइल पर अभिज्ञान ने अवैध हथियारों संग वीडियो डाली है। इसमें उसके साथ एक अन्य युवक भी खड़ा है।

तीसरा युवक वीडियो बना रहा है। जांच की जा रही है वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। थाना नौचंदी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चाइनीज मांझे से युवक का होंठ कटा, गर्दन कटने बची गाल

सदर के बालाजी मंदिर के पास गुरुवार दोपहर चाइनीज मांझे से एक बाइक सवार युवक की होंठ व चेहरा कट गया। हाईनेक टीशर्ट पहना होने से उसकी गर्दन बच गई। युवक को जसवंत राय स्पेशयलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उसका आपरेशन कर 17 टांके लगाए गए।

सदर बाजार दीवान स्कूल के पास निवासी तनुज बाइक से बालाजी मंदिर बाइक से गया था। दोपहर में वह वापस आ रहा था। इसी दौरान पेड़ पर लटका चाइनीज मांझे उसकी गर्दन पर लिपट गया। हाईनेक टी शर्ट पहनने के कारण उसकी गर्दन कटने से बच गई। चलती बाइक के कारण मांझा उसका चेहरा व होंठ काटता चला गया। चींख के साथ ही तरूण बाइक समेत नीचे गिर गया।

आसपास के लोगों ने तत्काल उसे उठाया और जसवंत राय स्पेशयलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया। बेहद खून बहने पर उसका तत्काल आपरेशन किया गया। तरूण के चेहरे व होंठ पर 17 टांके आए है। आपरेशन के बाद स्वजन उसे घर ले गए। मेरठ पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ छापा मार कार्रवाई जारी है। बावजूद इसके मांझे की बिक्री हो रही है। यही वजह है कि चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521