search

Himachal Weather: शिमला में बादलों और हवाओं से तापमान में गिरावट, आने वाले दिनों में मौसम में होगा बदलाव

Chikheang 2025-10-22 13:06:43 views 1249
  



राज्य ब्यूरो,शिमला। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुकुमेसरी में 4.2, भरमौर में 3.6, हमीरपुर में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। दिन में तेज गर्मी जबकि सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

मंगलवार को धूप और बादलों के बीच तापमान में गिरावट आई है। शिमला से ज्यादा ठंडी रातें सोलन , ऊना और धर्मशाला की दर्ज की जा रही हैं। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953