search

DDU जंक्शन पर लावारिस बोरे से बरामद हुए 80 कछुए, तस्कर फरार

cy520520 2025-12-19 15:37:12 views 1023
  

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बरामद कछुए



जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से हो रही कछुओं और शराब की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार को स्टेशन पर 80 कछुए बरामद हुए। बोरे और पिट्ठू बैग में कपड़ों के बीच छिपा कर कछुओं को रखा गया था। जीआरपी की सूचना पर वन विभाग की टीम कछुओं को अपने साथ ले गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीडीडीयू जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्त की जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर में प्लेटफार्म संख्या तीन व चार पर चार बोरे और पिट्ठू बैग लावारिस हाल में दिखे।

आस-पास के यात्रियों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने बैग के बारे में कुछ नहीं बताया। आशंका होने पर एक बोरा खोलकर देखा तो इसमें कछुए मिले। बैग खोलने पर ऊपर में पहनने वाले कपड़े थे लेकिन अंदर में बोरे में कछुआ मिले।

थाने में लाकर गिनती की गई तो चारो बोरे और बैग में 80 कछुए मिले। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर जीआरपी पहुंची वन विभाग की टीम कछुओं को अपने साथ ले गई।

बताया कि वन विभाग के अधिकारी कछुओं को सारनाथ कछुआ सेंचुरी में छोड़ेंगे। बताया कि कछुओं को कहां ले जाया जा रहा था। इसका पता नहीं लग सका है।

आशंका है कि उत्तराखंड अथवा गंगा के तटवर्ती इलाके से कछुए लेकर तस्कर बंगाल जा रहे होंगे। ट्रेन बदलने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर उतरे और जांच देख कर डर कर कछुए छोड़ कर भाग गए होंगे। कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! शादी के बाद अब बेटी को ससुराल में भी मिलेगा राशन...नहीं कटवाना पड़ेगा राशन कार्ड से नाम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737