search

संभल में कुएं की खोदाई का अचानक क्यों रुक गया काम? पालिका ने करा दी चहार दीवारी

deltin33 2025-12-18 23:37:22 views 1250
  



जागरण संवाददाता, संभल। नगर में एकता पुलिस चौकी के सामने स्थित कुएं की खोदाई का काम अब रुक गया है। क्योंकि गहराई तक खोदाई कराने पर उसके अंदर मिट्टी धंसने की आशंका बनी हुई है। वहीं पालिका द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कुएं की चहार दीवारी करा दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर के मुहल्ला महमूद खां सराय स्थित कुएं की खोदाई के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय प्रशासन को दिए गए थे। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ उस कुएं का निरीक्षण कर स्थिति को देखा था। इसके बाद खोदाई से पहले कुएं के आसपास साफ सफाई का काम शुरू हुआ तो उसमें हो रहा पापडी का पेड़ काम में बाधा बनने लगा।

ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया। जिसमें वन विभाग ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर सवेरे के समय उस पेड़ को कटवा दिया। क्योंकि दिन के समय में भीड़भाड़ के कारण उसे काटने में असुविधा के साथ ही हादसे की भी आशंका थी। ऐसे में पेड़ का कटान होने के बाद फिर से उसकी खोदाई का काम शुरू हुआ।

अब वर्तमान में करीब सात फिट कुएं की खोदाई का काम पूरा करके रोक दिया गया है। पालिका अधिशासी अधिकारी डा. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि कुएं में करीब सात फिट खोदाई कर मिट्टी निकाल ली गई है। मगर अब इससे ज्यादा अंदर खोदाई करने पर उसके मिट्टी धंसने की आशंका बन रही है।

इसी को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से अब इस कुएं की खोदाई के काम को रोक दिया गया है। साथ ही उसके चारों ओर करीब तीन से चार फिट चहार दीवारी करा दी गई है। मालूम हो कि करीब एक माह पहले पैदल मार्च के दौरान लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसमें कहा गया था कि 1978 में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने लोगों को मारकर इस कुएं में फेंक दिया था और इसी को लेकर उन्होंने उसकी खोदाई के निर्देश दिए थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521