search

भूकंप के झटके से दहला ताइवान, यिलान के पास रिक्टर पैमाने पर 7.0 का जोरदार झटका

Chikheang 2025-12-28 02:49:07 views 1136
  

ताइवान में फिर आया भूकंप।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार देर रात ताइवान के उत्तर-पूर्वी तटीय शहर यिलान से लगभग 32 किमी (20 मील) दूर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी।

बयान में कहा गया कि भूकंप से राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं और इसकी गहराई 73 किलोमीटर (45 मील) थी। राष्ट्रीय फायर एजेंसी ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप

बुधवार को आए 6.0 तीव्रता के भूकंप के बाद, यह इस हफ्ते द्वीप पर आया दूसरा बड़ा भूकंप था। ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और यहां भूकंप आने का खतरा रहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहले भी भूकंप के झटकों से हिल गया था ताइवान

2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें: ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.1 तीव्रता से कांपी धरती
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953