search

सीएम योगी के विजन से बदल रहा गोरखपुर, अगले 3 महीनों में तैयार होंगी रोड कनेक्टिविटी की 9 बड़ी परियोजनाएं

Chikheang 2025-12-18 23:08:29 views 946
  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मॉनिटरिंग से कार्यों में आई तेजी



डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर नए साल में बुनियादी ढांचे और सड़क कनेक्टिविटी के एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। मुख्यमंत्री की निरंतर मॉनिटरिंग और समीक्षा का परिणाम है कि मार्च 2026 तक शहर में फोरलेन सड़कों और फ्लाईओवर का एक विशाल संजाल (नेटवर्क) पूरी तरह तैयार हो जाएगा। अगले तीन से साढ़े तीन महीनों के भीतर पूरी होने वाली इन नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं से न केवल शहर का आंतरिक यातायात सुगम होगा, बल्कि बाहरी आवागमन में भी क्रांतिकारी बदलाव आएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए पांच प्रमुख फोरलेन सड़कों पर काम अंतिम चरण में है। इनमें देवरिया बाईपास सबसे पहले जनवरी 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका 95% कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा, नौसढ़ से पैडलेगंज के बीच शहर की पहली सिक्सलेन सड़क का निर्माण भी मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

आयुष विश्वविद्यालय की राह आसान करने के लिए भटहट से बांसस्थान मार्ग और शहर के भीतर पैडलेगंज से बेतियाहाता तक की सड़कों का चौड़ीकरण भी इसी समय सीमा में पूरा होगा। वहीं, जिला जेल बाईपास का 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जो मार्च 2026 तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
फ्लाईओवर और ओवरब्रिज से थमेगा जाम

सड़कों के साथ-साथ शहर के प्रमुख चौराहों और रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे फ्लाईओवर व ओवरब्रिज भी मार्च 2026 तक शुरू हो जाएंगे। खजांची चौराहा फ्लाईओवर और बरगदवा-नकहा ओवरब्रिज जनवरी 2026 तक तैयार होने के लक्ष्य के साथ 97% से अधिक भौतिक प्रगति पर हैं। चौरीचौरा-भोपा बाजार का ओवरब्रिज फरवरी में और नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर बन रहा अत्याधुनिक सिक्सलेन फ्लाईओवर जनवरी के अंत तक पूरा होना लक्षित है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से गोरखपुर न केवल पूर्वांचल का आर्थिक केंद्र बनेगा, बल्कि यातायात के मामले में भी एक मॉडल शहर के रूप में उभरेगा।
मार्च 2026 तक ये फ्लाईओवर व ओवरब्रिज बनकर हो जाएंगे तैयार

  • बरगदवा चौराहा से नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5ए पर ओवरब्रिज, लागत 152.19 करोड़ रुपये, पूर्ण करने का लक्ष्य जनवरी 2026, भौतिक प्रगति 97 प्रतिशत से अधिक।
  • चौरीचौरा-भोपा बाजार में समपार संख्या 147बी पर रेल ओवरब्रिज, लागत 49.22 करोड़ रुपये, पूर्ण करने का लक्ष्य फरवरी 2026, भौतिक प्रगति सेतु निगम भाग 98 प्रतिशत।
  • खजांची चौराहा पर फ्लाईओवर, लागत 96.50 करोड़ रुपये, पूर्ण करने का लक्ष्य जनवरी 2026, भौतिक प्रगति 98.84 प्रतिशत।
  • नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास कनेक्टिंग फ्लाईओवर, लागत 429.49 करोड़ रुपये, पूर्ण करने का लक्ष्य जनवरी 2026, भौतिक प्रगति करीब 80 प्रतिशत।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953