search

माघ मेला के लिए पर्याप्त सरकारी बसों की रहेगी व्यवस्था, निजी बसों को नहीं मिलेगा परमिट

Chikheang 2025-12-15 22:37:29 views 778
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से पर्याप्त बसें लगाई जाएंगी। माघ मेले में निजी बसों को परमिट न जारी किया जाए, इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने डीएम से पत्राचार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

माघ मेला के दौरान यात्री परिवहन का मुख्य दायित्व रोडवेज बसों पर रहेगा। रोडवेज बसों का लोड फैक्टर 85 प्रतिशत तक निर्धारित किया गया है। इस व्यवस्था के तहत परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि माघ मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु प्रयागराज सहित आसपास के जिलों से यात्रा करते हैं।

ऐसे में निजी बसों की अनियंत्रित आवाजाही से जाम व अन्य समस्याएं सामने आ सकती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि रायबरेली डिपो सहित अन्य डिपो से बसों का संचालन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त कुछ बसों को रिजर्व में रखने, चालकों-परिचालकों की तैनाती सुनिश्चित करने व रात्रिकालीन सेवाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। निजी बसों को माघ मेले के लिए परमिट न दिया जाए, इसके लिए पत्राचार किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244