Meerut Metro: मेरठ से दिल्ली पहुंचना अब और भी आसान, नमो भारत ट्रेन को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

cy520520 14 hour(s) ago views 872
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। Meerut Metro Route From Delhi | गति से प्रगति का प्रतीक बनती जा रही देश की पहली रीजनल रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन सभी को भा गई है।दो साल के अंदर इस ट्रेन को लोग इतना अधिक पसंद करने कि ट्रेनों का अंतराल कम करना पड़ा है। पहले ये ट्रेन 15 मिनट के अंतराल पर मिलती थी। कुछ समय पूर्व ही इसे 10 मिनट कर दिया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब मेरठ व आसपास के लोगों की पसंद को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने भविष्य में इसे तीन मिनट पर उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

82 किमी लंबे कारिडोर के 55 किमी हिस्से में वर्तमान में मेरठ के भूड़बराल यानी मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक ट्रेन की सेवा उपलब्ध है, जिस पर प्रतिदिन औसतन 60 हजार लोग यात्रा करने लगे हैं। यही नहीं ट्रेन को शुरू हुए दो साल हो गए हैं, अब तक इस ट्रेन ने दो करोड़ फेरे लगा लिए हैं। अक्टूबर 2023 में इसके संचालन की शुरुआत हुई थी तब से लगातार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया था, जिसके अगले दिन यानी 21 अक्टूबर से यात्री सेवा शुरू हो गई थी। उसके एक महीने पूरे होने के बाद नवंबर 2023 में 72 हजार से अधिक प्रतिमाह यात्रियों की संख्या दर्ज की गई थी।

वर्ष 2024 में मार्च में मोदीनगर नार्थ तक फिर उसके बाद अगस्त में मेरठ साउथ स्टेशन तक विस्तार किया गया। वर्ष 2024 के अंत तक नौ स्टेशनों के साथ कारिडोर का 42 किमी का हिस्सा खोल दिया गया, जिस कारण दिसंबर माह में यात्रियों की संख्या लगभग सात लाख हो गई। यानी एक साल में ही लगभग 10 गुणा अधिक है बढ़ोतरी हुई।

जनवरी 2025 में न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक दिल्ली सेक्शन में 13 किमी लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया गया। इसमें आनंद विहार सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन भी शामिल था।

इस खंड के विस्तार से वर्ष 2025 के मध्य तक यानी जुलाई के महीने में प्रति माह औसतन यात्रियों की संख्या लगभग 15 लाख का आंकड़ा छूने लगी। इसी के साथ नमो भारत में दैनिक यात्रियों की सबसे अधिक संख्या 81 हजार 550 दर्ज की गई। वर्तमान में औसतन 55 हजार से 60 हजार लोग प्रतिदिन नमो भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं।
इसलिए पसंद बन रही नमो भारत

  • प्रति 10 मिनट पर ट्रेन उपलब्ध है। सभी कोच वातानुकूलित हैं और बैठने के लिए गद्दे वाली सीट है।
  • सामान रखने, मोबाइल चार्ज करने, पार्सल रखने, पार्किंग आदि सेवा भी बेहतर है।
  • ये ट्रेन कोहरे के कारण देरी से नहीं चलती।
  • सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध है।
  • रैपिडो और उबर जैसी परिवहन सेवाओं से समझौता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
133823

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.