Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड मामले में भगोड़े लूथरा ब्रदर्स को नहीं मिली राहत, दिल्ली कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

deltin33 2025-12-12 00:47:18 views 522
Goa Nightclub Fire Case: गोवा अग्निकांड मामले में दिल्ली की एक अदालत ने \“बर्च बाय रोमियो लेन\“ नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। गुरुवार (11 दिसंबर) को जमानत याचिका रोहिणी कोर्ट की एडिशनल सेशंस जज वंदना ने खारिज की। इससे पहले बुधवार (10 दिसंबर) को आरोपियों ने चार हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत मांगी थी ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार न किया जाए। 6 दिसंबर को \“बर्च बाय रोमियो लेन\“ नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड के फुकेत भाग गए थे।



दिल्ली कोर्ट ने कहा कि लूथरा भाइयों का आचरण गंभीर है। साथ ही अदालत ने कहा कि उनकी तरफ से जमा किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि लाइसेंस एग्रीमेंट, ट्रेड लाइसेंस और लीज डीड पहले ही खत्म हो चुके हैं। गोवा में नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के बाद भारत से भागे उसके मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।





गोवा पुलिस ने किया जमानत का विरोध





अदालत में सुनवाई के दौरान गोवा पुलिस ने दोनों की जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये लोग जांच से बचने के लिए जानबूझकर विदेश भाग गए थे। गोवा पुलिस की तरफ से पेश हुए वकील अभिनव मुखर्जी ने कोर्ट को कई सबूत पेश किए। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट चलाने के लिए जरूरी लाइसेंस ही नहीं थे। पंचायत लाइसेंस पहले ही एक्सपायर हो चुका था। उसे रिन्यू नहीं कराया गया। GST रजिस्ट्रेशन में गौरव लूथरा, सौरभ लूथरा और अजय गुप्ता को पार्टनर दिखाया गया है।





अग्निकांड के तुरंत बाद भाग गए विदेश





पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आग लगने की घटना के तुरंत बाद दोनों भाइयों ने भागने की तैयारी शुरू कर दी। रात 1.15 बजे थाईलैंड की फ्लाइट बुक की गई। जबकि 7 दिसंबर को तड़के वे उड़ान भरकर बैंकॉक चले गए। पुलिस जब उनके घर पहुंची तो मां और पत्नी ने कहा कि उन्हें पता नहीं कि वे कहां हैं। यहां तक कि उन्होंने फोन नंबर भी देने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि थाईलैंड में उनका कोई बिजनेस नहीं था। यह सब सिर्फ जांच और गिरफ्तारी से बचने के लिए किया गया।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-modi-spoke-with-us-president-trump-amid-tariff-tensions-call-for-the-first-time-since-putin-visit-to-india-article-2308717.html]पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, पुतिन के भारत दौरे के बाद पहली बार किया कॉल
अपडेटेड Dec 11, 2025 पर 8:15 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/umar-khalid-gets-interim-bail-for-14-days-in-delhi-riots-case-to-attend-sister-wedding-article-2308701.html]Umar Khalid Bail: उमर खालिद को कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, बहन की शादी के लिए दिल्ली दंगे के आरोपी को 14 दिन की राहत
अपडेटेड Dec 11, 2025 पर 6:34 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/mamata-banerjee-appeals-to-bengal-women-to-fight-against-the-sir-says-you-have-kitchen-tools-article-2308689.html]\“आपके पास किचन के औजार हैं\“: ममता बनर्जी ने महिलाओं से की SIR के खिलाफ लड़ने की अपील
अपडेटेड Dec 11, 2025 पर 5:54 PM



ये भी पढ़ें- Luthra Brothers Detained: गोवा अग्निकांड के भगोड़े लूथरा ब्रदर्स की सामने आई नई तस्वीर, थाईलैंड के होटल से ऐसे हुई गिरफ्तारी





गोवा पुलिस ने यह भी कहा कि रेस्टोरेंट में सिर्फ एक संकरा रास्ता था, जिससे निकलना मुश्किल था। फायर डिपार्टमेंट की NOC भी नहीं थी। फिर भी फायर शो आयोजित किया गया। इसी वजह से कई मासूम लोग फंस गए और उनकी जान गई। पुलिस ने आरोपियों की मेडिकल हिस्ट्री को भी फर्जी बताया। उनका कहना था कि अगर ये आरोपी सचमुच 6 दिसंबर को थाईलैंड गए होते और बाद में घटना होती तो बात अलग थी। लेकिन ये आगजनी के तुरंत बाद जानबूझकर भागे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
320268

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.