search

SIR In Agra: फॉर्म भरने के बाद भी कट गए नाम, लोगों ने की शिकायतें; इस विधानसभा में सबसे अधिक हटाए

Chikheang 2026-1-21 10:27:47 views 1170
  

आगरा कलेक्ट्रेट। फाइल



जागरण संवाददाता, आगरा। कैंट के जयवीर बघेल 25 साल से मतदाता थे। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जयवीर और उनके परिवार के चार सदस्यों ने गणना प्रपत्र भरा। मगर, ड्राफ्ट मतदाता सूची में जयवीर का नाम हट गया। बीएलओ से पूछा तो स्पष्ट जवाब नहीं मिला। फतेहाबाद की सीमा का नाम मतदाता सूची में 19 साल से अंकित था।

परिवार के दो अन्य सदस्य भी हैं। सीमा और उनके बेटे विकास कुमार का नाम सूची से हट गया। सूची से नाम कटने की शिकायत प्रशासनिक अफसरों से की गई है। जिले में जयवीर, सीमा और विकास अकेले नहीं हैं बल्कि 10 हजार के करीब मतदाता हैं। जिनके नाम सूची से हट चुके हैं। इन्हें मतदाता बने 19 से 25 साल तक हो चुके हैं।  
हर दिन कलक्ट्रेट और तहसीलों में पहुंच रही हैं शिकायतें, 10 हजार से अधिक मतदाता शामिल

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से पूर्व नौ विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख मतदाता थे। 8.37 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं। इससे वर्तमान में कुल 27.63 लाख मतदाता हैं। इसमें 15.25 लाख पुरुष और 12.37 लाख महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 3.82 लाख मतदाता हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 1.80 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं।
जिले में 27.63 लाख हैं मतदाता, सबसे अधिक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 3.82 लाख मतदाता

आवास विकास कॉलोनी के विश्वास सिंह ने बताया कि 21 साल पूर्व सूची में नाम जुड़ा था। प्रत्येक चुनाव में मतदान किया। फार्म भरकर देने के बाद भी नाम हट गया। शास्त्रीपुरम के कपिल गुप्ता ने बताया कि परिवार के पांच में तीन सदस्यों का नाम कट गया है। बीएलओ ने फॉर्म-छह भरने के लिए कहा है।
यह है मतदाताओं की स्थिति विधानसभा क्षेत्र का नाम, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता, कुल मतदाता

  • एत्मादपुर, 2.11 लाख, 1.71 लाख, 3.82 लाख
  • आगरा कैंट, 1.67 लाख, 1.34 लाख, 3.02 लाख
  • आगरा दक्षिण, 1.38 लाख, 1.13 लाख, 2.51 लाख
  • आगरा उत्तर, 1.63 लाख, 1.37 लाख, 3.01 लाख
  • आगरा ग्रामीण, 1.92 लाख, 1.53 लाख, 3.46 लाख
  • फतेहपुर सीकरी, 1.75 लाख, 1.43 लाख, 3.19 लाख
  • खेरागढ़, 1.63 लाख, 1.31 लाख, 2.94 लाख
  • फतेहाबाद, 1.56 लाख, 1.27 लाख, 2.83 लाख
  • बाह, 1.56 लाख, 1.25 लाख, 2.82 लाख


27.63 लाख नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता हैं


15.25 लाख पुरुष मतदाता हैं
12.37 लाख महिला मतदाता हैं
3.82 लाख मतदाता सबसे अधिक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं


जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं। उन सभी को फार्म-छह और घोषणा पत्र बीएलओ से लेना होगा। भरने के बाद वापस जमा करना होगा। दो फोटो, आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ लगाना होगा। परिवार के किसी एक सदस्य का फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति भी लगानी होगी। फार्म भरकर जमा करने पर ही सूची में नाम जुड़ेगा।
-

यमुनाधर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168972