search

लखपति दीदी अभियान को बनाएं जन आंदोलन, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को दिए निर्देश

deltin33 2026-1-21 10:27:48 views 1244
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखपति दीदी अभियान को जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान में विभागीय समन्वय को प्राथमिकता दी जाए, जिससे महिलाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास, वित्तीय साक्षरता, विपणन सुविधा, बैंक ऋण, बीमा, डिजिटल भुगतान और उद्यमिता विकास के साथ आसानी से जोड़ा जा सके। महिलाओं को समूहों से जोड़ने के बाद आय सृजन गतिविधियां भी विकसित कराई जाएं।  

उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर न केवल उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर गरीबी उन्मूलन, सामाजिक समानता और समावेशी विकास की दिशा में प्रदेश को नई गति प्रदान करेगा।

अभियान के संचालन के लिए मंडल स्तर पर मंडलायुक्त, जिला स्तर पर जिलाधिकारी और ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जा रही हैं। इन समितियों में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल किए गए हैं।

मंडलीय समिति द्वारा अभियान की त्रैमासिक समीक्षा की जाएगी। वहीं जिला स्तरीय समिति द्वारा मासिक और ब्लाक स्तरीय समिति द्वारा पाक्षिक समीक्षा की जाएगी। अभियान में डिजिटल निगरानी व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477856