search
 Forgot password?
 Register now
search

UP: दीपावली का यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होना गर्व का पल: योगी आदित्यनाथ

cy520520 2025-12-11 04:37:23 views 632
  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ





राज्य ब्यूराे, जागरण, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल हाेने काे गर्व का पल बताने के साथ इसका स्वागत किया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा यह उपलब्धि उस दीपावली महोत्सव की गौरवपूर्ण पहचान है, जो अंधकार पर प्रकाश और नए आरंभ का प्रतीक है। उन्हाेंने कहा कि  उत्तर प्रदेश के लिए यह सम्मान विशेष महत्व रखता है। प्रभु श्रीराम की पवित्र नगरी अयोध्या में ही दीपावली का प्रथम उत्सव मनाया गया था। यह वैश्विक स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को प्रतिबिंबित करती है। अयोध्या का यह शाश्वत प्रकाश मानवता को सत्य और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहे।   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने को देश और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय उस उत्सव की वैश्विक पहचान है, जिसे अंधकार पर प्रकाश की विजय और नए आरंभ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह उपलब्धि भारत की सांस्कृतिक शक्ति और परंपराओं की महत्ता को विश्व मंच पर और मजबूती प्रदान करती है।


इस उपलब्धि के महत्व को किया रेखांकित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के दृष्टिकोण से इस उपलब्धि के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश के लिए इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन भूमि है। यहीं से दीपावली की ऐतिहासिक उत्सव परंपरा की शुरुआत हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अयोध्या भारतीय परंपराओं की आत्मा

उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल सांस्कृतिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं की आत्मा है। ऐसे में इस पर्व की वैश्विक मान्यता अयोध्या के आध्यात्मिक महत्व को और भी प्रखर बनाती है।
भारतीय परंपरा- उत्सवों को लेकर सकारात्मक संकेत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत की बढ़ती सांस्कृतिक प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर अपनी सांस्कृतिक उपस्थिति को व्यापक रूप से स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भारत की परंपराओं और उत्सवों को विश्व समुदाय द्वारा अपनाया जाना एक सकारात्मक संकेत है।

अयोध्या का शाश्वत प्रकाश मानवता को सत्य, शांति और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि अयोध्या का शाश्वत प्रकाश मानवता को सत्य, शांति और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। उनके अनुसार, दीपावली केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि ऐसा जीवन-दर्शन है जो समाज को एकता और संस्कारों की दिशा में अग्रसर करता है।
अयोध्या का दीपोत्सव विश्वविख्यात

अयोध्या का दीपोत्सव विश्वविख्यात होता जा रहा है। इस वर्ष के नौवें संस्करण में कई नए कीर्तिमान स्थापित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या स्थित श्रीरामलला के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित किया और सरयू तट पर महाआरती में सम्मिलित हुए। राम दरबार में दीप प्रज्ज्वलन के बाद राम की अयोध्या रोशनी से जगमगा उठी। यह आयोजन गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153174

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com