search

यूपी NEET PG के दूसरे राउंज की काउंसलिंग कल से, ऐसे करें आनलाइन पंजीकरण

LHC0088 2025-12-9 07:07:14 views 1259
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी नीट पीजी में प्रवेश के लिए दूसरे चक्र की काउंसलिंग 10 दिसंबर से शुरू होगी। एमडी, एमएस, डीएनबी, डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 10 दिसंबर की सुबह 11 बजे से 15 दिसंबर सुबह 11 बजे तक आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पंजीकरण राशि जमा करने का समय 10 दिसंबर सुबह 11 बजे से 15 दिसंबर दोपहर दो बजे तक दिया गया है। इसी दिन मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। सीट आवंटन का परिणाम 20 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। आवंटन पत्र डाउनलोड करने और प्रवेश प्रक्रिया 22 से 24 दिसंबर और 26 से 27 दिसंबर तक, 29 से 30 दिसंबर तक पूरी की जा सकती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166992