search
 Forgot password?
 Register now
search

गुजरात में 719 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

cy520520 2025-12-9 07:07:13 views 1243
  

गुजरात में 719 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्राड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। यह गिरोह अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी में 719 करोड़ रुपये की हेराफेरी में शामिल था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकारियों के अनुसार, आरोपित के तार दुबई और चीन में बैठे साइबर अपराधियों से जुड़े थे। गांधीनगर स्थित साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की जांच में सामने आया कि यह गिरोह पूरे देश से होने वाली साइबर ठगी की रकम को फर्जी आधार और पैन से खुले खातों में जमा कराता था, जिसके बाद उसे नकद और क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर दुबई व चीन भेज दिया जाता था।

चोरी की रकम को चेक से निकासी, आनलाइन एप, क्रिप्टो लेनदेन और अंगडि़या के जरिए बाहर भेजा जाता था। आधिकारिक बयान के मुताबिक, पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिये इस गिरोह का पता लगाया।
26 राज्यों में धोखाधड़ी की वारदात को दिया गया अंजाम

गिरोह द्वारा 26 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 1,594 साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 300 मामले महाराष्ट्र के व 203 मामले तमिलनाडु के शामिल हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में 88 और दिल्ली में 74 लोगों को इस गिरोह ने शिकार बनाया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152234

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com