search

मुजफ्फरपुर में किशोरी से दुष्कर्म, पंचायत कर इज्जत की लगाई जा रही थी बोली, मामला खुलने पर आरोपित गिरफ्तार

cy520520 2025-12-8 04:37:11 views 759
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सदर थाना इलाके के एक मोहल्ले में रविवार को किशोरी से पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। सूचना फैलने पर इलाके में सनसनी मच गई।

आरोपित को बचाने के लिए कुछ लोगों ने किशोरी की इज्जत की बोली तक लगा दी, मगर मामला खुल गया। सूचना पर सदर थाने की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर किशोरी को अभिरक्षा में लेकर मेडिकल जांच कराया जा रहा है। आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी की जा रही है। कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस का कहना है कि छानबीन में पता चला कि किशोरी मंदबुद्धि है। दूसरी ओर घटना को दबाने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायत बुलाई गई थी। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा शुरू हो गया। पंचायत में जब पीड़िता के आबरू की कीमत लगाई जाने लगी तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।

इस पर हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने पंचायती की बात से इनकार किया है। बताया गया कि घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम व सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग शांत हुए।

इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़िता को तत्काल अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपित के पहने हुए कपड़े समेत घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

छानबीन में पुलिस को पता चला कि किशोरी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस का आरोपित घर में घुस गया। किशोरी के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पहुंची मां ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित को पकड़ा। इस बीच आरोपित हाथापाई कर भागने का प्रयास करने लगा।

ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164594