search

यूपी के इस जिले में महिलाओं को फ्री में दी जाएगी वाहन चलाने की ट्रेनिंग, प्राथमिकता के आधार पर बनेंगे लाइसेंस

deltin33 2025-10-5 13:06:31 views 981
  महिलाओं को दिया जाएगा वाहन चलाने का प्रशिक्षण।





जागरण संवाददाता, अयोध्या। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संभागीय परिवहन कार्यालय में महिलाओं की समाज में सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विचारों से सभी को अवगत कराया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओं को उच्च स्थान प्राप्त रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता’ का उल्लेख करते हुए भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान की परंपरा को रेखांकित किया। भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति स्वयं एक महिला हैं, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।



बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। महिलाओं को वाहन चलाने की ट्रेनिंग सिम्युलेटर एवं प्रशिक्षण वाहन के माध्यम से प्रतिदिन दोपहर तीन से पांच बजे तक कार्यालय परिसर में संभागीय निरीक्षक राजीव गुप्त प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। महिलाओं के लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर बनाये जाएंगे।

महिला चालकों को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें प्राइवेट वाहन एवं रोजगार से जुड़े व्यावसायिक वाहनों के लिए भी लाइसेंस जारी किया जाएगा। परिवहन निगम में महिला चालक एवं परिचालक के रूप में चयन करा कर सशक्तिकरण को और गति दी जाएगी।



संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विश्वजीत सिंह ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम यातायात नियमों का पालन करें और सतर्कता बरतें तो प्रतिवर्ष हजारों लोगों की दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर परिवहन विभाग की पूजा सिंह व गुणवती, अपराजिता सामाजिक समिति की पूजा पांडेय व कविता मिश्रा, महिला कल्याण विभाग की प्रतिभा पांडेय, प्रभा पाल, संध्या वर्मा, शिवंकित प्रकाश शुक्ला, पुलिस विभाग की रंजना सिंह उपस्थित रहीं।



यह भी पढ़ें- Ambedkarnagar News: जिला अस्पताल में CT Scan की जांच ठप होने से मरीज परेशान, हॉस्पिटल के लगा रहे लोग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521