search

बदायूं में बालक का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, घर के पीछे फेंकी लाश

deltin33 2025-11-27 02:07:46 views 1226
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय सुभान की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका शव घर के पीछे खाली प्लाट में पड़ा मिला। प्लाट सूखा हुआ था जबकि सुभान का शव पानी में भीगा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि किसी अन्य स्थान पर हत्या के बाद उसका शव फेंका गया है। राजमिस्त्री अंबर अंसारी का इकलौटा बेटा सुभान कक्षा एक का छात्र था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वजन के अनुसार वह 16 नवंबर को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अंबर अंसारी को शक था कि बेटा किसी रिश्तेदार के पीछे चला गया होगा। शुक्रवार को उसे तलाशने निकल गए। शनिवार सुबह घर के पीछे खेल रहे बच्चों ने प्लाट में सुभान का शव देखा तो शोर किया। उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्वजन का कहना था कि सुभान के लापता होने से शुक्रवार तक कई लोग प्लाट के सामने से गुजरे मगर, वहां शव नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने सुभान का अपहरण किया। इसके बाद हत्या कर शुक्रवार रात शव फेंक दिया।

इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बालक की हत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई बिंदु स्पष्ट हो सकेंगे। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। बालक को मारने के पीछे कोई नजदीकी या परिचित हो सकता है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476762