search

Jharkhand वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का निकला Result, 2,219 अभ्यर्थी सफल

Chikheang 2025-12-6 05:35:46 views 1060
  

झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया।



राज्य ब्यूरो, रांची।  झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा में 2,219 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। 170 पदों के लिए यह प्रतियोगिता परीक्षा 29 जून को आयोजित की गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आयोग ने परिणाम जारी करते हुए कहा है कि इस संबंध में किसी भी त्रुटि/टंकण त्रुटि के संज्ञान में आने पर उसमें सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
अनुकंपा समिति की बैठक में मृत पुलिसकर्मियों के 84 आश्रितों को मिली नौकरी

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित अनुकंपा समिति की बैठक में मृत पुलिसकर्मियों के 84 आश्रितों को नौकरी मिली है। नौकरी पाने वालों में 27 बाल आरक्षी, 14 आरक्षी व 43 सिपाही के पद पर बहाल हुए हैं।

इन्हें बहाल करते हुए इनका पदस्थापन भी संबंधित जिलों में कर दिया गया है। अनुकंपा समिति की बैठक में कुल 85 मृत व बलिदान पुलिसकर्मियों के आश्रितों की नौकरी पर विचार किया गया। इसमें केवल एक आवेदन अस्वीकृत हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168963