search

गुरुग्राम के क्लब में पार्टी करने आए युवकों में झगड़ा, एक युवक को जड़ा थप्पड़; बदले में कर दी फायरिंग

Chikheang 2025-10-5 07:36:00 views 1276
  क्लब में पार्टी करने आए युवकों में झगड़ा, फायरिंग।





जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 65 पुलिस थाना क्षेत्र में एक क्लब के बाहर शनिवार सुबह करीब सात बजे दो युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक युवक ने दूसरे को थप्पड़ मारा तो दूसरे ने जमीन की तरफ फायरिंग की। वारदात के बाद युवक की शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपित को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पुलिस के अनुसार सेक्टर 63 स्थित एक क्लब से शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे धारुहेड़ा का रहने वाला आशीष नाम का युवक और एक युवती बाहर निकले। उन दोनों के साथ साथ दो अन्य युवक भी बाहर आए। चारों बाहर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान आशीष व उन दोनों युवकों में किसी बात को लेकर बहस हो गई।



इसके बाद आशीष ने दूसरे युवक से बात करते वक्त अचानक ही थप्पड़ जड़ दिया। जब आशीष ने दूसरा थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाया तो सामने वाले युवक ने अपने पास से पिस्टल निकाल की और थप्पड़ मारने वाले आशीष पर पिस्टल तान दी। पिस्टल दिखाकर धमकाने के बाद आरोपित ने जमीन की तरफ पिस्टल करके एक गोली चला दी।

हालांकि, यह किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद आरोपित युवक वहां से फरार हो गया। आशीष ने सेक्टर 65 थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान सेक्टर 10 के रहने वाले मनु यादव के रूप में की गई है। इसका प्रापर्टी डीलिंग का काम है। पूछताछ में पता चला कि इसने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953