search

फारूक अब्दुल्ला की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chikheang 2025-10-5 07:35:59 views 1292
  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर में अस्पताल में भर्ती। फाइल फोटो





राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्वमुख्यमंत्री डा फारूक अब्दुल्ला को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भती कराना पड़ा है। स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें रविवार को या फिर सोमवार को अस्पताल में छुट्टी मिल सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डॉ. अब्दुल्ला के करीबियों ने बताया कि इसी सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली से लौटने के बाद उनक तबियत खराब चल रही थी। उन्हें पेट में संक्रमण हो गया था और सांस लेने में भी कुछ दिक्कत आ रही थी। इसलिए उन्हें यहीं श्रीनगर में एक निजि अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा है।



आज शाम को उनकी स्थिति में सुधार आया है,लेकिन वह डाक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। डाक्टरों के मुताबिक, अगर उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें रविवार को या सोमवार को छुट्टी मिल सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953