search

पंजाब के आठ जिले शीतलहर की चपेट में, सुबह में जीरो डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, अलर्ट जारी

Chikheang 2025-12-5 14:37:21 views 931
  

पंजाब में जीरो डिग्री से नीचे पहुंचा पारा (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के ऊपर से बीते दो दिनों से गुजर रहे बादल अब छट गए हैं। वीरवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि सूपरमून रहा। आसमान साफ रहने के बाद वीरवार की सुबह तापमान बीते दिनों के मुकाबले गिरा है। आने वाले दिन भी रात व दिन ठंडे रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मध्य दिसंबर के आते-आते राज्य का औसत तापमान और गिरेगा। इसके साथ ही खुले इलाकों में धुंध व कोहरा भी अधिक होने लगेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 8 जिले हैं, जो शीतलहर की चपेट में हैं। जिनके चलते राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में आज तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है और यहां दिन-रात ठिठुरन भरे रह सकते हैं। लेकिन मौसम विज्ञान ने शनिवार व उसके बाद अभी तक शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। जिसके चलते अनुमान है कि यहां लोगों को हल्की राहत मिलेगी। वहीं, आने वाले 5 दिन मौसम शुष्क रहने का भी अनुमान है।
सुबह 0.4 डिग्री गिरा औसत तापमान

बीते कुछ दिनों से राज्य के ऊपर हल्के बादल गुजर रहे थे। वीरवार अच्छी धूप खिली। जिसके चलते राज्य के अधिकतम तापमान में वीरवार हल्की 0.6 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली। लेकिन इसके बावजूद राज्य का तापमान अभी भी 1.7 डिग्री सामान्य से कम बना हुआ है।

वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तकरीबन 2 डिग्री तक कम है। शनिवार सुबह राज्य का औसतम तापमान 0.4 डिग्री गिरा। वहीं, बीते दिनों फरीदकोट का तापमान एक बार फिर 3 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिलों के तापमान में भी हल्की-हल्की कमी देखने को मिली है।

वीरवार अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री व अधिकतम 21.6 डिग्री, लुधियाना को न्यूनतम 5.8 तो अधिकतम 21.8 डिग्री, पटियाला का न्यूनतम 7.6 डिग्री तो अधिकतम 23.2 डिग्री, पठानकोट का न्यूनतम 6.3 व अधिकतम 23.2 डिग्री, बठिंडा का न्यूनतम 3.8 डिग्री व अधिकतम 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
प्रदूषण में बदलाव नहीं, फूल रही सांसें

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि हवा का बहाव राज्य में लोगों को प्रदूषण से हल्की राहत दे रहा है। लेकिन ये अस्थायी है। प्रदूषण का स्थायी हल बारिश है और आने वाले एक सप्ताह अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं और राज्य का अधिकतर जिलों एक्यूआई 100 से अधिक बना हुआ है। अमृतसर का एक्यूआई 211, मंडीगोबिंदगढ़ का 257, जालंधर 140, खन्ना 163, लुधियाना 132, पटियाला 124 और रूपनगर का 66 दर्ज किया गया।
जानें आज कैसा रहेगा राज्य के प्रमुख शहरों में मौसम-

  • अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 5 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168847