search

Gaya Mumbai Flight: गया से मुंबई जाना हुआ आसान, 29 मार्च से उड़ान भरेगी इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट

deltin33 2026-1-14 21:27:04 views 1121
  



संवाद सूत्र, बोधगया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मुंबई के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा 29 मार्च से पुनः प्रारंभ होने जा रही है। यह सेवा 30 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। गया एयरपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह उड़ान गया हवाई अड्डा पर अपराह्न 3:20 बजे पहुंचेगी।

वापसी में, यह विमान अपराह्न 3:50 बजे गया से मुंबई के लिए प्रस्थान करेगा। समर सीजन को ध्यान में रखते हुए इस विमान सेवा की शुरुआत की जा रही है। साथ ही, एयर इंडिया की एक विमान सेवा बंद होने की संभावना है, जिसके स्थान पर एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू होने की संभावना है।

इस सीधी विमान सेवा के आरंभ होने से गया और आसपास के जिलों के यात्रियों को मुंबई आने-जाने में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि समर सीजन में यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए यह सेवा सीमित अवधि के लिए शुरू की जा रही है, लेकिन भविष्य में इसे नियमित किए जाने की संभावना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477484