search

कोहरे के कारण वंदे भारत और तेजस की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक! कानपुर में 37 ट्रेनें घंटों लेट

LHC0088 2026-1-18 01:56:30 views 1251
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। धूप खिलने और कोहरा छंटने से दोबारा पटरी पर लौट रही ट्रेनों की चाल शनिवार को फिर बेपटरी हो गई।

धुंध और कोहरे के चलते वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों की भी रफ्तार सुस्त हो गई। शनिवार को कुल 37 ट्रेनें दो से 17 घंटे की देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। इसके चलते 739 यात्रियों ने यात्रा निरस्त कर दी।

वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे से भी अधिक देरी से दोपहर 1:41 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची।

अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस भी तीन घंटे लेट रही और दोपहर 2:07 बजे आई। लखनऊ जंक्शन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे, श्रमशक्ति एक्सप्रेस छह घंटे, हावड़ा दूरंतो पांच घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस छह घंटे, आनंदविहार दरभंगा अमृत भारत 17 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे, ब्रह्मापुत्र मेल 7:30 बजे, छपरा अमृत भारत छह घंटे, नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल सात घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166575