search

भोजपुर में सहार सोन नदी पुल से किशोरी ने लगाई छलांग, मौत, चार घंटे बाद निकाला गया शव

cy520520 2025-10-5 02:06:26 views 1268
  नदी पुल से किशोरी ने लगाई छलांग, मौत





संवाद सूत्र, सहार (भोजपुर)। भोजपुर जिले के सहार–अरवल सोन नदी पुल पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। एक किशोरी ने पुल से सोन नदी में छलांग लगा दी। छोटी बहन ने उसे रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाद में चार घंटे के प्रयास के बाद एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद किया गया। मृतका 16 वर्षीय निराशा कुमारी अरवल जिले के मेहंदिया गांव निवासी गुलाब चौधरी की पुत्री थी। सूत्रों के अनुसार निराशा कुमारी अपनी छोटी बहन कांती कुमारी के साथ सहार से अपने बहनोई सुरेश पासवान के घर से टेम्पो द्वारा मेहंदिया लौट रही थी।



सोन नदी पुल पर पहुंचते ही निराशा ने अचानक टेम्पो रुकवा लिया। बहन के रोकने के बावजूद उसने उसे धक्का देकर खुद नदी में छलांग लगा दी।छोटी बहन कांती कुमारी ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें नवमी के दिन मेला घूमने अपने जीजा के घर सहार आई थीं।

शनिवार सुबह घर लौटने के दौरान ही यह हादसा हुआ। स्वजनों के अनुसार निराशा कुमारी की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं रहती थी और उसका इलाज चल रहा था। अचानक उसने यह कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।



घटना की जानकारी मिलते ही सहार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार और सीओ सहार राकेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। स्थानीय मुखिया बसंत कुमार और राजद नेता राजा रबिन्द्र ने पहले ग्रामीण मछुआरों को बुलाकर शव खोजने का प्रयास शुरू करवाया।

इसके बाद बड़हरा से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने चार घंटे तक लगातार सोन नदी में खोजबीन की और आखिरकार किशोरी का शव बरामद कर लिया। निराशा कुमारी चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। घटना के बाद सभी सदमे में हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737