search

Nitish Kumar: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का तोहफा, मुंगेर में बनेगा पटना जैसा मरीन ड्राइव

Chikheang 2025-10-5 02:06:27 views 1250
  मदर डेयरी प्लांट का नींव रखते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन तथा डिप्टी सीएम। (सौजन्य : प्रशासन)





रजनीश, मुंगेर। विकास की बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के जमालपुर में शनिवार को 15 महत्वपूर्ण योजनाओं की नींव रखीं।

इसमें जमालपुर औद्यौगिक क्षेत्र में मदर डेयरी प्लांट और मुंगेर से भागलपुर-सबौर तक मरीन ड्राइव मुख्य है। डेयरी प्लांट का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विकास पर विश्वास है। बिहार में विकास योजनाओं को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोग धीरे-धीरे स्वावलंबी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिले में 12,68842.38 लाख की लागत से 15 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मदर डेयरी में 250 करोड़ होंगे खर्च

सीएम ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि जमालपुर में डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की सहायक मदर डेयरी का प्लांट स्थापित हुआ है। इसका भूमि पूजन कर दिया गया है। इस पर 250 करोड़ खर्च होंगे। यह प्लांट सिर्फ मुंगेर ही नहीं पड़ोसी जिला बांका, जमुई, लखीसराय, भागलपुर और खगड़िया के लोगों के लिए आत्मनिर्भर बनने का साधन होगा।



छह जिलों के किसानों का दूध लिया जाएगा। किसानों की आर्थिक उन्नती होगी। यहां लोगों को राेजगार मुहैया कराया जाएगा। इतना बड़ा प्रोजेक्ट लाने के लिए केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को धन्यवाद देते हैं।
राज्य में कानून का राज

ममता, आशा, रोजगार सेवक से लेकर वृद्धा, दिव्यांगों को मिलने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 में भाजपा-जदयू की सरकार बनने के बाद से हम बिहार के विकास में लगे हैं। राज्य में कानून का राज है और सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।



शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया एवं बिजली के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है। सात निश्चय के तहत हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय एवं टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम पूरा हो गया है।

2020 में हमने 10 लाख सरकारी नौकरी व 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य तय किया था। अबतक 10 लाख सरकारी नौकरी व 40 लाख रोजगार दिया जा चुका है। कुल मिलाकर 50 लाख से अधिक नौकरियां व रोजगार दिया गया है।



सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगले पांच वर्षों में में एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने जीविका कार्यकर्ताओं का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अच्छा काम कर रही हैं।
महिलाओं के खाते में भेजी गई राशि

एक करोड़ महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजी गई है, जो बचे हुए हैं, उन्हें भी भेजा जा रहा है। विकास के साथ बिहार बजट भी लगातार बढ़ रहा है। उन्हें रोजगार के लिए दो-दो लाख दिए जाएंगे, बैंकों में लगने वाले ब्याज को घटाकर सात प्रतिशत किया गया है।



नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र से लगातार आर्थिक सहायता मिल रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं, हम आभार जताते हैं। एनडीए के आने से पहले बिहार में कुछ काम नहीं होता था।

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, जार्ज कुरियन सहित विधायक व एमएलसी थे।

यह भी पढ़ें-



बिहार से विदेश तक जन सुराज की चर्चा; प्रशांत किशोर की पहल का कमाल, स्थापना दिवस पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953