search

1993 में पहली बार बनी सांसद, सियासत में दबदबा... कौन हैं साने ताकाईची, जो बन सकती हैं जापान की पहली महिला PM?

deltin33 2025-10-4 23:49:31 views 1288
  जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची। फोटो - पीटीआई





डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को शनिवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेता चुना गया है। उनके जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

जापान की जनता बढ़ती कीमतों से काफी नाराज है। ऐसे में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने जनता का विश्वास हासिल करने के लिए ताकाइची को चुना है। निवर्तमान शिगेरु इशिबा के स्थान पर किसी अन्य नेता को चुनने के लिए संसद में 15 अक्टूबर को मतदान होने की उम्मीद है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


ताकाइची को मिले 185 वोट

बता दें कि पार्टी नेतृत्व की दौड़ में पांच उम्मीदवार शामिल थे। शुरुआती दौर के मतदान में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला था। वहीं, दूसरे दौर के मतदान में ताकाइची को 185 वोट मिले, जबकि कोइजुमी को 156 वोट मिले थे।

  

साने ताकाइची। फोटो - पीटीआई


कौन हैं ताकाइची?

64 वर्षीय साने ताकाइची पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की प्रशंसक हैं। ताकाइची जापान की मुख्यत: पुरुष प्रधान सत्तारूढ़ पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष हैं, जिसने राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखा है।

1993 में अपने गृहनगर नारा से पहली बार संसद के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता मंत्री सहित प्रमुख पार्टी और सरकारी पदों पर कार्य किया है।



(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका को \“Love You\“ बोलकर देश से निकल गई ये भारतीय लड़की, वायरल वीडियो में बताई चौंकाने वाली बात
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521