search

दिवाली से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, दूध-मावा और आइसक्रीम के सैंपल लिए

LHC0088 2025-10-14 04:06:24 views 1273
  



-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खोया भट्टी व बर्फ फैक्ट्री पर छापा
-अधिकारियों ने लोगों से परिचित व प्रतिष्ठित दुकानों से खाद्य पदार्थ खरीदने की अपील की
जागरण संवाददाता, औरैया। जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी दिवाली पर्व को देखते हुए मिलावट खोरी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को टीम ने खोया भट्टी व बर्फ फैक्ट्री पर छापा मारकर दूध, खोया व आइसक्रीम सहित चार नमूने लेकर जांच काे भेजे। वहीं अधिकारियों ने लोगों को त्योहार पर खाद्य पदार्थों में सतर्कता रखने के साथ परिचित व प्रतिष्ठित दुकानों से खरीदारी करने की सलाह दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सहायक आयुक्त खाद्य एडी पाण्डेय ने छापामारी के लिए कई टीमें बनाई हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को टीम ने शेरपुर सरैया स्थित निर्माण इकाई से मिश्रित दूध एवं खोया का नमूना लिया। इसके अलावा सीखू गांव से आइसक्रीम का नमूना लिया। इसके आदि टीम ने सोंधेमऊ गांव में संचालित खोया भट्टी पर छापामारी की।
बड़ी मात्रा में तैयार हो रहा था खोया

वहां बड़ी मात्रा में खोया तैयार हो रहा था। अधिकारियों ने वहां से खोया का नमूना संग्रहित किया। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि छापामारी अभियान में सभी टीमों द्वारा कुल चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिवाली पर दूध, पनीर, खोया, घी की मांग अधिक होने के कारण मिलावट की संभावना अधिक होती है। इसलिए परिचित व प्रतिष्ठित दुकानों से ही खरीदारी करें। छापामारी अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास एवं वीरन सिंह मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138