शव शनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है।
संवाद सहयोगी, पिंजौर। गांव खुऊवाला के पास एक पुल के नीचे एक शव मिला है, जोकि नग्न अवस्था में था। शव की शनाख्त करना पंचकूला पुलिस के लिए सिरदर्दी बन गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली थी कि पुल के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसके बाद मढ़ावाला चौंकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। आसपास के लोगों को बुलाकर भी शव की पहचान करवाने के प्रयास किए गए लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो सकी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जिस व्यक्ति का शव मिला है उसकी उम्र करीब 50 साल हैं। पुलिस ने फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस फिलहाल इस मामले को नेचुरल डेथ का केस मान कर चल रही है।