search

यूपी में 12.08 लाख टन धान की हुई खरीद, अब तक खोले जा चुके हैं 2412 क्रय केंद्र

deltin33 2025-12-5 13:06:54 views 1076
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में धान की सरकारी खरीद की गति अब बढ़ रही है। गुरुवार तक 12.08 लाख टन धान की खरीद हो चुकी है। बीते चार दिनों में ही क्रय केंद्रों पर तीन लाख टन से ज्यादा धान खरीदा गया है, जबकि एक अक्टूबर को शु़रुआत के बाद कई दिनों तक केंद्रों का खाता तक नहीं खुला था। इसे और तेज करने के लिए क्रय केंद्रों संख्या बढ़ाने की भी कसरत चल रही है और बीते चार दिन में 97 नये केंद्र खोले गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक अक्टूबर से पश्चिमी उप्र और एक नवंबर से पूर्वी उप्र में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हुई है। 30 नवंबर तक प्रदेश में 1,51,030 किसानों से 9.02 लाख टन धान की खरीद हुई थी।

यह गुरुवार तक बढ़कर 12.08 लाख टन पहुंच गई। अब तक 2,01,108 किसान अपनी फसल क्रय केंद्रो पर आकर बेच चुके हैं और विक्रय के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या 6,28,253 हो गई है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने क्रय केंद्रों की संख्या को 4215 से से बढ़ाकर पांच हजार करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद क्रय एजेंसियों को अतिरिक्त केंद्र खोलने के लिए लक्ष्य दिए गए हैं। हालांकि इनके खुलने की गति अभी बहुत तेज नहीं है। 800 से अधिक केंद्र शुरू करने के मुकाबले अभी 97 नये केंद्र खुले हैं।

वहीं, अब तक 1.15 लाख टन बाजरा, 5786 टन मक्का और 13,136 टन ज्वार की भी खरीद गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसानों को क्रय केंद्रों पर आकर फसल बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। क्रय केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, जल्द ही इसका लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477737