पांचवें दिन बसें उतरी सड़कों पर (फोटो: जागरण)
अनुज शर्मा, अमृतसर। पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा चलाई गई हड़ताल पांचवें दिन दोपहर समाप्त हो गई।
इसके बाद राज्य भर में सरकारी बसें फिर से सड़कों पर उतर आई हैं और लोगों ने राहत की सांस ली है।
सरकार ने पकड़े गए यूनियन नेताओं की छोटी धाराओं को वापस लेने की बात कही है, सख्त धाराओं को कोर्ट में अर्जी देकर खत्म करवाया जाएगा। वहीं अन्य मांगें सीएम भगवंत मान के विदेश दौरे के बाद पूरी की जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पिछले पांच दिनों से जारी हड़ताल के दौरान लगभग 2500 सरकारी बस रूटों पर नहीं उतरीं थी। जिससे पंजाब की बसें दिल्ली, चंडीगढ़, श्रीगंगानगर, जम्मू व अन्य बड़े रूट्स पर देखने को नहीं मिली। इसी वजह से राज्य में यात्रा करने वाले कई लोग मुश्किलों में थे।
लेकिन हड़ताल खत्म होते ही सेवाएं बहाल कर दी गईं। यूनियन के नेता केवल सिंह ने पुष्टि करते हुए जनकारी दी कि बसें फिर से चल रही हैं।
इससे पहले कर्मचारियों ने यूनियन के अरेस्ट नेताओं को छोड़ने, प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ, वेतन व अन्य शर्तों को लेकर सरकार से मांगें रखी थीं। अब यूनियन व प्रशासन के बीच सहमति हुई है और बस सेवाएं दोबारा से शुरू कर दी गई हैं। |