search

LJP-R विधायक अमित रानू को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

deltin33 2025-12-2 10:37:27 views 1248
  

बेलसंड विधायक को जान से मारने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सीतामढ़ी जिले के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित लोजपा (रामविलास) विधायक अमित कुमार रानू को मोबाइल पर काल कर जान से मारने की धमकी दी गई है।

मामले की गंभीरता को देख विधायक के निजी सचिव सौरभ कुमार ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी कराई। जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अहियापुर थानाध्यक्ष राेहन कुमार ने बताया कि आरोपित राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूल रूप से सुरसंड का रहने वाला है। वर्तमान में भगवानपुर श्रमजीवी नगर इलाके में रहता था। पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राथमिकी में निजी सचिव ने बताया कि वह मूल रूप से मधुबनी रुद्रपुर का निवासी है। बेलसंड के विधायक अमित कुमार रानू का आवास अहियापुर के बैकुंठपुरी बैरिया में है। घटना 26 नवंबर की रात की है।

उस रात नौ बजकर 21 मिनट पर एक मोबाइल नंबर से विधायक के निजी मोबाइल पर पहला कॉल आया। काल करने वाले ने विधायक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

कॉल कटने के तीन मिनट बाद ही रात 9 बजकर 24 मिनट पर उसी नंबर से दोबारा काल आया और धमकी दोहराई गई। इस गंभीर धमकी भरे काल के बाद विधायक और उनके स्टाफ के बीच गहरे भय का माहौल पैदा हो गया।

निजी सचिव ने विधायक की ओर से अहियापुर थाने को जानकारी दी। सूचना वरीय अधिकारियों को भी दी गई। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को एक अहम सुराग मिला है।

जांच में पता चला है कि धमकी देने वाला मोबाइल नंबर ट्रू-कालर पर राहुल सिंह के नाम से दिख रहा है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपित को पकड़ा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557