search

नई दिल्ली से इंडोनेशिया, थाइलैंड और यूके के लिए इंडिगो शुरू कर रहा उड़ान, अक्टूबर और नवंबर से मिलेगी सेवा

Chikheang 2025-10-4 06:06:42 views 1248
  इंडिगो ने नई दिल्ली से इंडोनेशिया, थाइलैंड व यूके के लिए तीन नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी शुरू।





गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। देश की प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो नई दिल्ली से तीन नए अंतरराष्ट्रीय मार्ग शुरू करने जा रही है। नई उड़ानें नई दिल्ली से इंडोनेशिया के डेनपासार, थाइलैंड के क्राबी व यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर को नई दिल्ली से सीधे जोड़ देगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनमें डेनपासार की उड़ान 24 अक्टूबर से रोजाना, क्राबी की उड़ान 26 अक्टूबर से सप्ताह में चार बार व मैनचेस्टर की उड़ान 15 नवंबर, 2025 से सप्ताह में चार बार संचालित होगी।



इंडिगो मैनचेस्टर और दिल्ली के बीच अपने बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का संचालन करेगी। डेनपासार और क्राबी की उड़ानें इंडिगो के एयरबस ए320 फैमिली विमानों से संचालित होंगी, जबकि दिल्ली-बैंकाक की बढ़ी हुई सेवाएं ए321 विमानों के साथ इंडिगो के स्ट्रेच प्रोडक्ट के साथ उपलब्ध होंगी।



इंडिगो नई उड़ानों के साथ ही यह भी कहा है कि वह दिल्ली-बैंकाक मार्ग पर 26 अक्टूबर से दैनिक उड़ानों को दोगुना करेगी।



यह अंतरराष्ट्रीय विस्तार दक्षिण-पूर्व एशिया में एयरलाइन के नेटवर्क को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसी तरह मैनचेस्टर की उड़ान नई दिल्ली से इंडिगो की लंबी दूरी की उड़ानों की शुरुआत का प्रतीक है।


नौ घरेलू मार्गों पर काफी कुछ नया



घरेलू मोर्च पर भी इंडिगो ने इस महीने से काफी कुछ नया करने की बात कही है। 26 अक्टूबर से इंडिगो दिल्ली से नौ मार्गों पर अतिरिक्त दैनिक, नाॅन-स्टाॅप सेवाएं शुरू करेगी।



इसमें गुजरात के दो शहर राजकोट, वडोदरा, पटना (बिहार) गोवा (मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) शिरडी, नागपुर, नासिक (महाराष्ट्र) जबलपुर (मध्य प्रदेश) व रायपुर (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।

नई दिल्ली से पूर्णिया (बिहार) को एक नए नान-स्टाप गंतव्य के रूप में शुरू करेगी, जिससे घरेलू विस्तार में कुल 10 दैनिक नान-स्टाप सेवाएं जुड़ जाएंगी।

इंडिगो का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय व घरेलू मार्गों पर हो रहे इस विस्तार के साथ इंडिगो दिल्ली को 21 अंतरराष्ट्रीय और 74 घरेलू गंतव्यों से जोड़ेगी, जिसमें साप्ताहिक रूप से 1,700 से अधिक उड़ानें शामिल होंगी।



नई दिल्ली हमेशा से इंडिगो की विकास गाथा का केंद्र रहा है। राष्ट्रीय राजधानी से नई उड़ानें और अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने से हम अपने ग्राहकों को निर्बाध और सुविधाजनक हवाई यात्रा प्रदान करेंगे, जिससे नई दिल्ली के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थानों तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी और भारत के प्रमुख वैश्विक बाजारों से संबंध मजबूत होंगे।

- पीटर एल्बर्स, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंडिगो





यह भी पढ़ें- दिल्ली-काठमांडू अंतरराष्ट्रीय बस सेवा फिर से शुरू, नेपाल में अशांति के चलते पिछले महीने से थी बंद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953