search

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में ऐतिहासिक उपलब्धि, भारत को मिला ISSA पुरस्कार

Chikheang 2025-10-4 03:06:45 views 1294
  भारत की ओर से पुरस्कार लेते केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया।





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए भारत को अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) पुरस्कार 2025 मिला है। यह सम्मान मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच 2025 में दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत की ओर से यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ग्रहण किया। भारत आईएसएसए पुरस्कार प्राप्त करने वाला पांचवां देश बन गया है। इसके साथ ही देश सामाजिक सुरक्षा देने वाले दुनिया भर के अग्रणी देशों की सूची में शामिल हो गया है।


\“64.3 प्रतिशत हुआ भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज\“

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के \“पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने\“ के दृष्टिकोण का प्रमाण है, जिसने समावेशी और सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा की दिशा में हमारी यात्रा को आकार दिया है।

मांडविया ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64.3 प्रतिशत हो गया है।


2013 में शुरू हुआ था पुरस्कार

यह पुरस्कार 2013 में शुरू किया गया। ब्राजील यह पुरस्कार हासिल करने वाला पहला देश था। उसके बाद चीन (2016), रवांडा (2019) और आइसलैंड (2022) को यह पुरस्कार मिला है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 26 सितंबर से शुरू होगा विश्‍व पैरा एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप, खेल मंत्री ने अंतिम तैयारियों का लिया जायजा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953