search

AAP ने तरनतारन सीट पर प्रत्याशी उतारा, हरमीत संधू लड़ेंगे उपचुनाव; सीएम भगवंत मान ने की घोषणा

deltin33 2025-10-4 02:36:36 views 1272
  पंजाब में तरनतारन सीट से उपचुनाव लड़ेंगे हरमीत संधू, आम आदमी पार्टी ने की घोषणा (फाइल फोटो)





जागरण संवाददाता, तरनतारन। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू को विधानसभा हलका तरनतारन का प्रत्याशी घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि आम तौर पर पार्टियां अपनी पसंद का प्रत्याशी मैदान में उतारती है, लेकिन हमने हलके की लोगों की पसंद को मैदान में उतारा है। तरनतारन से तीन बार विधायक रहे हरमीत सिंह संधू को अगस्त माह में हलका इंचार्ज बनाया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मुख्यमंत्री मान ने अपने संबोधन के आखिर में कहा कि तरनतारन के लोगों को नई सड़कों के साथ नया एमएलए दे रहा हूं। इन्हें संभालकर रखना व गौर भी फरमाना। संधू की जीत के लिए कोई कसर न रहे। मुझे जब भी बुलाओगे, चुनाव प्रचार के लिए आ जाउंगा।

उल्लेखनीय है कि शिअद ने सुखविंदर कौर रंधावा, भाजपा ने हरजीत सिंह संधू को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर रखा है। मुख्यमंत्री मान ने हरमीत सिंह संधू की पीठ थपथपाते कहा कि अब तगड़े हो जाओ। डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल, जालंधर व लुधियाना की तरह उप चुनाव में हरमीत सिंह संधू की जीत सुनिश्चित करके आम आदमी पार्टी नया रिकॉर्ड बनाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521