search

Deepti Sharma: आगरा की बेटी का होगा जोरदार स्वागत, घंटा बजाकर निकलेगा विजय रथ

deltin33 2025-11-13 12:36:59 views 1276
  



जागरण संवाददाता, आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार आलराउंडर और यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी दीप्ति शर्मा विश्व कप जीतने के बाद गुरुवार को पहली बार अपने शहर लौट रही हैं।

उनके स्वागत के लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा (डीसीएए) ने भव्य रोड शो और सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहरवासियों के लिए यह अवसर उत्साह और गर्व का होगा।

रोड शो की शुरुआत दोपहर 12 बजे सिकंदरा के आवास विकास स्थित भावना क्लार्क्स इन होटल से होगी। यहां से दीप्ति का विजय रथ करकुंज, कारगिल चौराहा, बोदला, मारूति एस्टेट, कलाकुंज, अवधपुरी और कलवारी चौराहा से गुजरते हुए स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी पहुंचेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जहां सम्मान समारोह आयोजित होगा। रोड शो की शुरुआत घंटा बजाने से होगी, जो इस ऐतिहासिक पल का प्रतीक होगा। पूरे मार्ग पर देशभक्ति गीत गूजेंगी और पुष्पवर्षा कर दीप्ति का स्वागत किया जाएगा। माहौल जोश और गर्व से भरा रहेगा।

डीसीएए अध्यक्ष व उप्र क्रिकेट संघ की अपेक्स काउंसिल के सदस्य सुनील जोशन ने बताया कि रोड शो में करीब 10 किमी का मार्ग तय करेगा। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ रूट का निरीक्षण करके सुरक्षा प्रबंध भी जांच लिए लिए हैं।

यातायात पुलिस के साथ शाम को रिहर्सल की गई। दीप्ति की सुरक्षा के लिए रथयात्रा में 150 पुलिसकर्मी, तैनात रहेंगे। इनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल होंगी। किसी भी वाहन को बिना अनुमति रोड शो मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विजय रथ पर सिर्फ दीप्ति और उनके भाई सुमित शर्मा सवार होंगे, परिवार के अन्य सदस्य और अधिकारी पीछे की गाड़ियों में होंगे। काफिले में करीब 40 सजी-धजी गाड़ियां शामिल होंगी।

डीसीएए पदाधिकारी राजेश सहगल, सर्वेश भटनागर और अनीश राजपूत ने बताया कि शहर के खेल प्रेमी, युवा और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर आगरा की बेटी का उत्साह बढ़ाएं।

  
घर भी सजाकर तैयार

दीप्ति के आगमन पर अवधपुरी स्थित उनके घर को भी सजाया जा रहा है। दीवारों पर नया पेंट करके रंग-बिरंगी लाइटें और स्वागत बैनर लगाए जा रहे हैं।

पिता श्रीभगवान शर्मा और माता सुशीला शर्मा ने बताया कि दीप्ति के आने से घर में उत्सव का माहौल है, पूरे परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र और शहर को उस पर गर्व है।


सम्मान समारोह में महिला क्रिकेट प्रोत्साहन समिति की प्रमुख डा. रंजना बंसल और अन्य सदस्य दीप्ति को सम्मानित करेंगे। स्टेज पर स्कूली बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे और अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

यह भी पढ़ें- स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को देखते ही बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...आपका तो जलवा है
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521