search

यूपी में हैवानियत के दर्द के वो 30 दिन... 4 अस्पताल, फिर 3 दिन स्ट्रेचर पर पड़ी रही हमीरपुर की नाबालिग, अब टूट गईं सांसें

deltin33 2025-11-28 23:37:44 views 923
  



जागरण संवाददाता, हमीरपुर। सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों के द्वारा पिलाए गए तेजाब के बाद से जिंदगी और मौत से जूझने वाली किशोरी ने गुरुवार की रात करीब दो बजे लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटी की सांसें थमते ही पिता चीख पड़ा और उसके शव से लिपटकर रोता नजर आया। वहीं पुलिस ने इस प्रकरण में पीड़िता के बयानों के आधार पर सात नवंबर को एक नाबालिग आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में भी ले लिया था। वहीं इलाज दौरान किशोरी ने दो और लोगों पर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तेजाब पिलाने का आरोप लगाया था। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


थाना जलालपुर के एक गांव में 28 अक्टूबर की रात घर में सो रही किशोरी को तीन युवक उठाकर घर की छत पर ले गए थे। जहां पर युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जान से मारने की नीयत से उसे तेजाब पिला दिया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी 12 दिनों तक मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती रही, लेकिन उसे आराम नहीं मिला। झांसी से किशोरी को एसपीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। जहां 8 नवंबर को पिता उसे लेकर लखनऊ पहुंचा, लेकिन वहां इलाज में आठ लाख रुपए का खर्चा बताया गया तो वापस लेकर हमीरपुर आ गया।

  

बीते 9 नवंबर को हालत बिगड़ने पर किशोरी को हमीरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां उसका 23 नवंबर तक इलाज चला। बीते 23 नवंबर को किशोरी को हैलट से फिर से एसपीजीआई लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस कर्मियों संग पिता उसे लेकर एसपीजीआई पहुंचा, जहां से किशोरी को केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। तीन दिन तक किशोरी केजीएमयू में स्ट्रेचर पर पड़ी रही।

  
स्ट्रेचर पर होती रहीं खून की उल्टियां

इस दौरान किशोरी को लगातार ब्लीडिंग और खून की उल्टियां होती रहीं। जिससे उसके शरीर में खून की कमी हो गई और गुरुवार की रात करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। बेटी की सांसें थमते ही पिता समेत अन्य स्वजन बेहाल हो उठे। इस घटना से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। पिता का आरोप है कि यदि लखनऊ में समय से उसकी बेटी को बेड मिल जाता और इलाज शुरू हो जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। लेकिन उसकी बेटी इन सभी अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई।


घटना में शामिल दो अन्य आरोपितों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता द्वारा अपने बयान में बताया गया था कि 28 अक्टूबर की रात उसके घर आए अरविंद, लालाराम व राजेश उसे उठाकर छत पर ले गए थे। जहां पर अरविंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद अरविंद समेत लालाराम व राजेश ने उसे तेजाब पिलाया था। दुष्कर्म करने वाले अरविंद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं दो अन्य आरोपित राजेश व लालाराम को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

  


मौत से पूर्व पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर अरविंद, लालाराम व राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरविंद के जेल भेज दिया गया था। वहीं आरोपित लालाराम व राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
डा. दीक्षा शर्मा, एसपी हमीरपुर।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477371