search

हिमाचल की पर्वतारोही अंजली ने अफ्रीकी नागरिक से लिए सात फेरे, धर्मशाला में हिंदू रिवाज में शादी; कैसे हुई मुलाकात?

Chikheang 2025-11-27 21:06:54 views 1247
  

धर्मशाला में अंजली शर्मा और रवांडा के यवेस शादी की रस्मों के दौरान।  



जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की पर्वतारोही अंजली शर्मा ने अफ्रीकी देश रवांडा के यवेस काजियुका के साथ धर्मशाला में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। धर्मशाला के गमरू की निवासी अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजली की यवेस से मास्को में मुलाकात हुई थी।

उन्हें नहीं पता था कि यह मुलाकात शादी तक पहुंच जाएगी और वह एक दिन परिण्य सूत्र में बंध जाएंगे। दोनों ने धर्मशाला में हिंदू रीति रिवाज मुताबिक सात फेरे लेकर शादी की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अमेरिका में बतौर सिविल इंजीनियर कार्यरत यवेस

यवेस काजियुका पेशे से सिविल इंजीनियर हैं और वर्तमान में अमेरिका में कार्यरत हैं। यवेस अभी भी अमेरिका में नौकरी करते हैं। अब शादी के बाद कुछ दिन भारत में बिताएंगे। इसके बाद दोनों अमेरिका जा सकते हैं।
साड़ी व चोला पहनकर फतह की थी चोटियां

अंजली ने गद्दी ड्रेस और साड़ी पहनकर पर्वतारोहण के दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। तंजानिया के माउंट किलिमजारो और रूस के एल्बुस पर्वत की चोटी को जीता है। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल की भी प्रमुख चोटियों की चढ़ाई की है।  
पिता का 16 साल पहले हुआ निधन, मां ने की परवरिश

अंजली के पिता का 2009 में हो निधन चुका है, उनकी माता पुष्पा शर्मा ने अकेले बेटी का पालन पोषण किया है। इस बीच चुनौतियों से पार पाते हुए अंजली ने कई पहाड़ों की चोटियों को फतह किया।  
पर्वतारोहण में करती रहेगी देश का प्रतिनिधित्व

अब यह दंपती एक साथ पर्वतारोहण करेगा। अंजली का कहना है कि अब उन दोनों का जीवन एक साथ पर्वतारोहण में नए कीर्तिमान स्थापित करने का होगा। अंजली ने कहा कि वह पति के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में देश का प्रतिनिधित्व करती रहेगी।

यह भी पढ़ें: भाखड़ा बांध के गहरे ब्लॉक में बढ़ता झुकाव खतरे का संकेत, गोबिंदसागर झील में 24 प्रतिशत तक गाद; विशेषज्ञों का क्या है सुझाव?  

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भाजपा विधायक हंसराज को कोर्ट से मिली जमानत, चुराह की युवती ने लगाए हैं शारीरिक शोषण के आरोप; अब आगे क्या होगा?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168075