search

Tarapur Election Result 2025: तारापुर में जीत को लेकर एनडीए-राजद दोनों आश्वस्त, नतीजा का इंतजार

Chikheang 2025-11-12 20:12:57 views 1042
  

तारापुर से बीजेपी प्रत्याशी सम्राट चौधरी।



संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम को लेकर अब इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली है। 24 घंटे से भी कम समय है। 14 नवम्बर की दोपहर तक विधिवत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बीच राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनमानस तक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दूसरे चरण के मतदान के बाद आए विभिन्न टीवी चैनलों के एग्जिट पोल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के फिर सत्ता में लौटने की बात कही जा रही है। इससे एनडीए खेमा विशेष रूप से उत्साहित नजर आ रहा है।

तारापुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व मुंगेर में कुमार प्रणय की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा जा रहा है। दोनों क्षेत्रों से एनडीए को मजबूत बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पहले चरण के मतदान के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगातार बूथवार समीक्षा और मतों के आकलन का दौर जारी है। एनडीए जहां जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखाई दे रहा है, वहीं राजद खेमा भी अपने गणित और आंकलन के आधार पर जीत के प्रति आत्मविश्वास व्यक्त कर रहा है।

चुनाव परिणाम से पूर्व दोनों ही खेमों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। समर्थक अपने-अपने दल की संभावित जीत का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं। अब निगाहें 14 तारीख पर टिकी हैं। जब मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार की जनता ने इस बार किसके पक्ष में जनादेश दिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953