search

चंडीगढ़ में गैस सिलेंडर से भरे स्टोर में हुआ था धमाका, कई घायल हुए, गवाही देने नहीं आए, आरोपित बरी

deltin33 2025-11-27 20:37:01 views 1249
  

आरोपितों की पहचान और भूमिका साबित न होने के कारण संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने बरी किया।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। 10 साल पहले गांव फैदां में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में जिला अदालत ने दोनों आरोपितों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने आरोपित 43 वर्षीय संजय शाह और 26 वर्षीय लालू शाह हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन दोनों के खिलाफ सेक्टर 31 थाना पुलिस ने आइपीसी की धारा 336,337,338 और एसेंशियल कमाडिटीज एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इनके खिलाफ आरोपों को पुलिस अदालत में साबित नहीं कर सकी। इस धमाके में घायल होने वाले लोग भी गवाही देने अदालत नहीं पहुंचे।

पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले बबलू शाह के बयान पर यह केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि आठ दिसंबर 2015 को शाम करीब 7:35 बजे वह परिवार के साथ घर पर ही था। पड़ोस में ही उसका भाई संजय शाह रहता था जिसने अपने घर को स्टोर बना रखा था। वहां उस दिन 11 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। तभी उस घर में जोरदार धमाका हुआ।

धमाके के बाद आसपास आग लग गई जिसमें बबलू शाह की पत्नी संगीता, बेटी मुस्कान, बेटे मुन्ना, राहुल और एक डेढ़ साल के बच्चे विशाल को चोटें आई थीं। जांच के दौरान पता पुलिस को पता चला कि उस कमरे में अवैध रूप से सिलेंडर रखे हुए थे। मौके पर फायर और डिज़ास्टर मैनेजमेंट टीमें पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर सिलेंडर भी बरामद कर लिए।
शिकायतकर्ता और घायल गवाही देने नहीं आए

शिकायतकर्ता बबलू शाह और हादसे में घायल उसकी पत्नी संगीता अदालत में गवाही देने नहीं पहुंचे। उन्हें स्टार विटनेस माना गया था, लेकिन कई अवसर देने के बावजूद उनका बयान नहीं हुआ। इसके अलावा इस केस में किसी भी स्वतंत्र गवाह या प्रत्यक्षदर्शी की गवाही नहीं हुई।

अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि धमाके के लिए जिम्मेदार वास्तव में आरोपित ही थे। ऐसे में आरोपितों की पहचान और उनकी भूमिका साबित न होने के कारण संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460143

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com