Delhi Capitals, WPL Auction 2026 LIVE: सबसे छोटा पर्स लेकर ऑक्शन में उतरी दिल्ली कैपिटल्स
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। DC WPL 2026 Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स की टीम महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मजबूत स्क्वॉड बनाने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में आज डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी का आयोजन हो रहा है। मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कैप, निक्की प्रसाद का नाम शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑक्शन में सिर्फ 5 करोड़ और 70 लाख रुपये के साथ उतरी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डीसी द्वारा रिटेन प्लेयर्स
- जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़)
- शैफाली वर्मा (2.2 करोड़)
- एनाबेल सदरलैंड (2.2 करोड़)
- मारिजेन कप्प (2.2 करोड़)
- निकी प्रसाद (50 लाख)
13 खिलाड़ियों की दिल्ली कैपिटल्स को जरुरत
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में हो रहा है। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला मेगा ऑक्शन है, जिसमें कुल 277 खिलाड़ियों ने नीलामी में हिस्सा लिया, जिसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी हैं। हालांकि, अधिकतम 73 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा। हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 18 प्लेयर ही शामिल कर सकती है।
यह भी पढ़ें- WPL Mega Auction 2026 Live Updates: किस पर लगेगी सबसे महंगी बोली? पांच खिलाड़ी दौड़ में आगे
यह भी पढ़ें- UP Warriorz ,WPL Auction 2026 LIVE: 14.50 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी यूपी वॉरियर्स, 17 खिलाड़ियों पर लुटाएगी पैसा |