search

‍Bihar Chunav में एनडीए की जीत पर धनबाद में जश्न-ए-बहारा, मिठाई से बांटी खुशी, जमकर चलाए पटाखे

LHC0088 2025-11-14 22:39:01 views 859
  

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पर धनबाद में आतिशबाजी करते भाजपा-जदयू कार्यकर्ता।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू–भाजपा गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद धनाबाद में उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिणाम घोषित होते ही भाजपा, जदयू लोजपा (आर) कार्यकर्ता संयुक्त रूप से सड़कों पर उतरे और विजय जुलूस निकाला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में शामिल नेताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नरेंद्र मोदी–नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए नारों के बीच जीत का उल्लास मनाया।



जुलूस में झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह, धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाजपा नेता संजय झा, संजीव अग्रवाल, मानस प्रसून, जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए।

नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है, और यह जीत एनडीए के प्रति लोगों के विश्वास का प्रमाण है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, जनता ने उसका भरपूर समर्थन दिया है।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि यह जीत सेवा, समर्पण और संगठन की मेहनत का परिणाम है।

जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने दावा किया कि बिहार में अब विकास की नई कहानी लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव और विजन राज्य को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिलेंगे।

जीत के जश्न के साथ ही नेताओं ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142150

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com