search

पानी बचाने में नगर निगम को मिला देश में पांचवां स्थान, यूपी में दूसरे स्थान पर रहा गाजियाबाद नगर निगम

deltin33 2025-11-5 13:07:00 views 1253
  



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पानी बचाने में नगर निगम गाजियाबाद ने देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर दो करोड़ रुपये का पुरस्कार देने को घोषणा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर निगम जलकल विभाग द्वारा 11406 जल संचय संयंत्र बनाए गए हैं। निगम ने तालाबों का जीर्णोद्धार किया है। जन सहभागिता से शहर लोगों को जल संचय के प्रति जागरूक किया गया। नगर निगम द्वारा पार्को में वर्षा जल संचय संयंत्र स्थापित किए हैं।

लगभग 140 तालाब भूजल स्तर को गिरने से रोक रहे हैं। पानी बचाने के इन सभी प्रयासों को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में शामिल किया गया। जिसके बाद गाजियाबाद नगर निगम को देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। नगर आयुक्त ने कहा कि पानी बचाने का प्रयास जारी रहेगा। इसमें आम लोगों का सहयोग अहम है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521