search

बरेली में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की हो रही मरम्मत, तकनीकी खराबी के चलते हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

cy520520 2025-11-27 01:46:54 views 1214
  



जागरण संवाददाता, बरेली। तकनीकी खराबी के चलते वायुसेना के एडवांस लाइट हेलीकाप्टर की सोमवार को मीरगंज में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी को जांचने पहुंची टीमें रातभर लगी रही, लेकिन सुबह तक वह ठीक नहीं हो सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम तक हेलीकाप्टर यहां से रवाना हो सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार शाम करीब चार बजे, अचानक से मीरगंज के गोरा लोकनाथ गांव के ऊपर वायुसेना का एक हेलीकाप्टर डगमाता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने देखा तो एक बार को घबराए और फिर कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में हेलीकाप्टर ने गांव के ही विनोद शर्मा के खेत में लैंडिंग की।

खेतों में आस-पास काम कर रहे लोगों ने जब हेलीकाप्टर देखा तो वहां पर भीड़ जुटने लगी। रात में वायुसेना की टीम ने खेत में ही कैंप लगाया, मंगलवार सुबह तक हेलीकाप्टर ठीक नहीं हो सका। अधिकारियों का कहना है कि, शाम तक हेलीकाप्टर उड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163424