search

कैथल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, उकसाने के आरोप में पति सहित 4 पर केस

Chikheang 2025-11-27 01:46:52 views 1255
  

कैथल में विवाहिता ने की आत्महत्या। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के गांव कवारतन निवासी विवाहिता किरण (35) ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने सोमवार शाम को चुन्नी से पंखे पर फंदा लगा लिया था।

जींद निवासी मृतका की मां मूर्ति देवी की शिकायत पर गांव कवारतन निवासी मृतका के पति राजेश, बीरभान, मंगू और प्रियंका के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सीवन थाना में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया कि मेरी लड़की किरण की शादी करीब 15 साल पहले कवारतन के राजेश के साथ हुई थी। इसके अलावा मेरे बड़े बेटे सोनू की शादी प्रियंका के साथ कवारतन निवासी बीरभान ने करीब ढाई साल पहले करवाई थी। प्रियंका ने शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रियंका ने मरने की कोशिश की और झगड़ा करती थी। 15 नवंबर को सोनू उसकी पत्नी प्रियंका को गांव कवारतन में छोड़ गया था। सोनू के पास उसके दामाद राजेश का फोन आया कि आपने प्रियंका को नहीं रखना तो प्रियंका को बीरभान के पास छोड़ दो।

फिर राजेश का सोनू के पास फोन आया कि वे प्रियंका को बस में बैठाकर आपके पास जींद भेज रहे हैं। आप या तो प्रियंका को बसा लो, नहीं तो तेरी बहन को तुम्हारे पास भेज दूंगा और किरण को तलाक दे दूंगा। उनकी इन बातों से तंग आकर किरण ने फांसी का फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी को आरोपित बीरभान, राजेश व प्रियंका ने टार्चर किया है। किरण के दो बेटे हैं। सीवन थाना के जांच अधिकारी शीशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167919