deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

यूपी के इस जिले में हाईवे स्थित बस अड्डे के लिए मार्ग बनाने का रास्ता साफ, भूमि का अधिग्रहण भी शुरू

cy520520 2025-11-6 22:37:08 views 608

  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मथुरा। हाईवे स्थित जयसिंह पुरा बस स्टैंड पर बसों के आवागमन को बेहतर करने का रास्ता इस हफ्ते साफ हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पराग डेयरी की भूमि की इसी हफ्ते रजिस्ट्री कराएगा। इस कार्य पर 4.19 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। ओवरब्रिज के कारण बस स्टैंड जाने में बसों को दिक्कत होती है। पराग डेयरी की 1470 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। एक-दो दिन में तारीख तय कर ली जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्टेट बैंक-भूतेश्वर तिराहा मार्ग पर नया बस अड्डा है। इस मार्ग पर जाम की समस्या रहती है।इस समस्या के समाधान को हाईवे पर बस अड्डे का प्रस्ताव किया गया। वर्ष 2017 में बस स्टैंड का शिलान्यास हुआ। बस अड्डा 2022 में बनकर तैयार हुआ। पांच एकड़ भूमि में 17 करोड़ की लागत से बस स्टैंड का निर्माण हुआ है।

हाईवे बस अड्डे के निकट ओवरब्रिज है, इस कारण बसों के आवागमन में दिक्कत आती है।बसों को सर्विस लेन से आना होता है। दिल्ली की तरफ से आने वाली और आगरा की तरफ जाने वाली बसों को अंडरपास से निकलना पड़ता है।

बसों को आवागमन में परेशानी न हो और बस सीधे अंडरपास से बस अड्डे में जा सकें, इसके लिए पराग डेयरी की 1470 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण होगा। यह 10 मीटर चौड़ी और 147 मीटर लंबी है। एआरएम एमएम शर्मा ने बताया कि पराग डेयरी की भूमि की रजिस्ट्री कराने के लिए शासन से सहमति मिल गई है। इसी हफ्ते रजिस्ट्री कराई जानी है।

इन प्रदेशों में किया जा रहा है बस संचालन
मथुरा : हाईवे स्थित बस अड्डे से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। इस बस अड्डे से ज्यादा से ज्यादा बस संचालन पर निगम जोर दे रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71539