search

जगन्नाथपुर में दांतेल हाथी मृत मिला, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए वन विभाग जांच में जुटा

cy520520 2025-11-26 01:37:42 views 1209
  

तोडांगहातु पंचायत अंतर्गत कुदाहातु गांव के बाईसाई मैदान के पास मृत अवस्था में दांतेल हाथी।


संवाद सूत्र, जगन्‍नाथपुर।  झारखड के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर हाथी की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया। तोडांगहातु पंचायत अंतर्गत कुदाहातु गांव के बाईसाई मैदान के पास एक दांतेल हाथी मृत अवस्था में पाया गया।    हाथी के मृत मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्‍थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और जगन्नाथपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।    सूत्रों के अनुसार हाथी का पेट फूला हुआ पाया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक धान खाने या ठंड लगने के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, अभी तक मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।    हाथी के दोनों दांत सुरक्षित पाए गए हैं। ग्रामीण और वन कर्मी हाथी के आने के मार्ग से लेकर मृत्यु के कारण तक की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।    क्षेत्र में यह लगातार हाथी की दूसरी रहस्यमय मौत है। 14 नवंबर 2025 को जुगीनन्दा क्षेत्र में दो मादा हाथी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। अब मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर दांतेल हाथी की मौत से स्थानीय लोगों और वन विभाग में चिंता बढ़ गई है।


इस वर्ष जगन्नाथपुर और टोंटो क्षेत्र में अब तक 5-6 हाथियों की मौत हो चुकी है, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। समाचार लिखे जाने तक नोवामुंडी वन क्षेत्र पदाधिकारी समेत वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी और हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी।

वन विभाग ने कहा है कि हाथी की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। विभाग और स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की सुरक्षा और उनके आवास क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163338